ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सुपर स्पोर्ट्स क्रिकेट मैदान (एसएससीजी) पर चल रहे जूही अवस्थी मेमोरियल आईपी महिला क्रिकेट लीग-2 का फाइनल मुकाबला खेला गया। गाजियाबाद भवानी टाइगर्स ने क्रिकेट अकादमी ऑफ नरवाल को पांच विकेट से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। सुमिति सोनी प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। पहले बल्लेबाजी करने उतरी क्रिकेट अकादमी ऑफ नरवाल ने टी-20 मुकाबले में 10 विकेट के नुकसान पर 116 रन का स्कोर खड़ा किया। विपक्षी टीम की ओर से सुमिति ने तीन विकेट और सोनम यादव ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य को हासिल करने उतरी गाजियाबाद भवानी टाइगर्स की टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 117 रन से बनाकर मैच में जीत हासिल की।