नोएडा। नए श्रम कानून के विरोध में 12 फरवरी को होने वाली देशव्यापी हड़ताल की तैयारी को लेकर रविवार को सीटू कार्यकर्ताओं की सेक्टर-8 स्थित जिला कार्यालय में बैठक हुई। सीटू के दिल्ली-एनसीआर राज्य महासचिव कामरेड पीवी अनियन, जिला महासचिव रामस्वारथ, उपाध्यक्ष रामसागर, कोषाध्यक्ष सुनील पंडित, सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि मजदूरों के बीच जाकर उन्हें समझाएं कि 4 लेबर कोड मजदूरों की बेहतरी के लिए नहीं बल्कि मालिकों को लूट का लाइसेंस देने के लिए हैं। बैठक में सीटू कार्यकर्ता नरेंद्र पांडे, पारस रजक, भरत डेंजर, धर्मेंद्र गौतम, बलराम चौधरी, अरुण कुमार पटेल, प्रभात, जोगिंदर सैनी, चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे। ब्यूरो