दनकौर (संवाद)। अच्छेजा बुजुर्ग गांव निवासी विधवा महिला ने अपने ही परिवार के लोगों पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला रजीना ने बुधवार को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब 6 वर्ष पहले उसके पति की मौत हो चुकी है। पति की पैतृक संपत्ति का बंटवारा भी हो चुका है। इसके बावजूद उसके जेठ पक्ष के लोग उसकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। आरोप है कि मंगलवार को उसका जेठ जमीन पर कब्जा करने पहुंचा। रजीना ने इसका विरोध किया तो जेठ ने अपने बेटे और पत्नी के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। दनकौर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।