फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कूड़ा फेंकने से रोका तो महिला और उसकी सास को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
-दबंगों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से मारपीट कर किया घायल
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र में कूड़ा फेंकने के विवाद में महिला और उसकी बुजुर्ग सास के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। महिला ने पड़ोस में रहने वाले दबंगों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने पहले गाली-गलौज की। इसके बाद घर में घुसकर उसे और उसकी सास को बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

जहांगीरपुर कस्बा निवासी सुनारान ने बताया कि घटना 28 अप्रैल की है। पड़ोस में रहने वाली महिला निरवेश ने उनके घर के सामने कूड़ा डाल दिया था। उन्होंने निरवेश से कूड़ा हटाने के लिए कहा था। इस पर उसने गाली गलौज की थी और जान से मारने की धमकी दी थी। 29 अप्रैल की शाम को वह अपनी सास और पति के साथ घर में खड़े थे। तभी निरवेश अपने दोनों बेटों मोहित और रोहित के साथ उनके घर में घुस आई और लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसमें उसे और उसकी सास को गंभीर चोटें आई। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें