फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट वायरल करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
-श्रमिक आंदोलन को लेकर फेसबुक अकाउंट यूजर, मैगजीन और यूट्यूब चैनल पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सोशल मीडिया पर श्रमिक आंदोलन से जुड़ी भड़काऊ और भ्रामक पोस्ट वायरल करने के मामले में सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने फेसबुक अकाउंट यूजर, मैगजीन और यूट्यूब चैनल के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में चौकी प्रभारी कस्बा सूरजपुर की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर फेसबुक अकाउंट तरुनाई. केतराने, द कारवां और एक यूट्यूब चैनल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

उप निरीक्षक नितिन कुमार नैन की ओर से दी तहरीर के अनुसार पोस्ट और वीडियो में पुलिस और राज्य सरकार के खिलाफ भ्रामक, झूठी और भड़काऊ बातें प्रसारित की गई हैं। जिससे मजदूरों में आक्रोश पैदा होने और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। ऐसे पोस्ट सार्वजनिक शांति और सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते हैं और इससे शासन और पुलिस प्रशासन की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। चौकी प्रभारी की ओर से वायरल पोस्ट के लिंक और स्क्रीनशॉट भी दिए गए हैं। उन्होंने संबंधित सोशल मीडिया खातों और चैनलों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं पुलिस की ओर से मामले में फेसबुक अकाउंट तरुनाई. केतराने, द कारवां और यूट्यूब चैनल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें