दनकौर। कस्बे में प्रॉपर्टी के विवाद में वृद्धा पर हमला के आरोपी बेटे-बहू को दनकौर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वृद्धा ने लगभग एक महीने पहले दोनों के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। कस्बे के प्रेमपुरी मोहल्ला निवासी बुजुर्ग महिला रेखा ने 12 नवंबर को कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दी शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया था कि प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर उसके बेटे आकाश और बहू रीता, बहू के पिता रोहताश और भाई धीरज ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। साथ ही बहू ने उसपर ईंट से हमला किया था। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पुलिस ने आरोपी बेटे आकाश और बहू रीता को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि इस मामले में अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद