ग्रेटर नोएडा। शहर के कुलेसरा क्षेत्र में सोमवार को हुई बारिश के बाद जलभराव हो गया। जलभराव के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित हुआ और लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खासकर दुपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को कीचड़ और फिसलन के कारण परेशानी झेलनी पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की बारिश में ही इस तरह जलभराव होना प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करता है। नालियों की नियमित सफाई न होने के कारण पानी की निकासी सही ढंग से नहीं हो पाती। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द समस्या के समाधान और जल निकासी की बेहतर व्यवस्था करने की मांग की है।