बिलासपुर (संवाद)। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने दनकौर से सिकंदराबाद रोड पर अभियान चलाया जहां वाहनों से काली फिल्म उतरवाई गई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे गए। इस दौरान पुलिस ने सड़क पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की और अतिक्रमण खाली कराया।