माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में सोसाइटियों और सेक्टरों तक गंगाजल पहुंचने में रिसाव की समस्या खत्म नहीं हो पा रही हैं। अब ग्रेटर नोएडा में बने हुए जलाशय से ग्रेनो वेस्ट को आपूर्ति लाइन में दिक्कत आ गई है। यहां हुए लीकेज को ठीक करने का काम भी प्राधिकरण ने शुरू करा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि लाइनों के पुराना होने की वजह से प्रेशर से आपूर्ति करने पर लीकेज की समस्या खड़ी हो रही है। इन लाइनों को प्राथमिकता पर दुरुस्त कराने का काम किया जा रहा है। 105 मीटर रोड पर बने जलाशय से ग्रेनो वेस्ट को जाने वाली इस लाइन पर भी काम शुरू हो गया है। इन लीकेज की वजह से हर बार प्राधिकरण को ग्रेनो वेस्ट में गंगाजल की आपूर्ति हर सोसाइटी और सेक्टर तक करने की डेडलाइन को भी आगे बढ़ाना पड़ रहा है। अभी कुल आबादी का करीब 10 प्रतिशत ही गंगाजल से जुड़ पाया है।