फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर से जेवर और नकदी चोरी, दो माह बाद प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में बंद मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने दो माह बाद मिली तहरीर के आधार पर शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। श्रीराम कॉलोनी आर्य दर्शन स्कूल निवासी बजरंग बली द्विवेदी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 8 जनवरी को अपने परिवार के साथ बाहर घूमने के लिए गए हुए थे। इस दौरान उनका मकान बंद था। 11 जनवरी को जब वह परिवार के साथ वापस घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला और घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित के अनुसार अज्ञात चोर घर में घुसकर सोने व चांदी के आभूषण, नकदी और कुछ अन्य कीमती घरेलू सामान चोरी कर ले गए। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें