दादरी। जारचा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक भड़काऊ भाषा में ऑडियो क्लिप अपलोड किया गया है। मामले में पुलिस से शिकायत की गई है। जानकारी के अनुसार चार दिन पहले जारचा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने एक धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक तथा भड़काऊ भाषा का प्रयोग कर टिप्पणी की थी। यह टिप्पणी इंस्टाग्राम पर अपलोड की गई। जिससे सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न होने की संभावाना पैदा हो गई है। जारचा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ का कहना है कि आरोपी को कोतवाली लाया गया। आरोपी द्वारा गलती मानने पर मामला शांत हो गया। संवाद