फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डिप्टी रजिस्ट्रार ने पारस टिएरा के बढ़े चार्ज पर लगाया अंकुश

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


-एओए अध्यक्ष का दावा-पूर्व अध्यक्ष ने 14 करोड़ की देनदारी रखी बकाया, इसलिए बढ़ा आर्थिक लोड

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर के पारस टिएरा सोसाइटी की एओए को डिप्टी रजिस्ट्रार ने निवासियों की शिकायत के बाद नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के जरिए हाल ही में बढ़ाए गए कैम (रख रखाव शुल्क) पर रोक लगा दी है, साथ ही 30 मई को सुनवाई की बात कही गई है।
विज्ञापन


बता दें, सेक्टर 137 स्थित पारस टिएरा सोसाइटी के निवासी विक्रांत महाजन ने बढ़े हुए कैम चार्ज की शिकायत डिप्टी रजिस्ट्रार से की थी। इसके बाद डिप्टी रजिस्ट्रार ने एओए के नाम नोटिस जारी किया है। उनका कहना है कि पहले जो 2.30 रुपये प्रति स्क्वायर फीट कैम लिया जा रहा था, लेकिन अचानक से जीबीएम बुलाकर इसे 4.75 रुपये प्रति स्क्वायर फीट कर दिया गया। इसी को लेकर शिकायत की गई। इस मामले को लेकर एओए अध्यक्ष सुखपाल सिंह राणा ने बताया कि विक्रांत महाजन ने अपने कार्यकाल के दौरान करीब 14 करो़ड़ रुपये की देनदारी नहीं दी है। ऐसे में स्टाफ को उनका पैसा नहीं मिला है। नियमित रूप से सुरक्षाकर्मियों की एजेंसी भी नहीं बदली गई और न ही सोसाइटी में अग्निशमन सुरक्षा से लेकर अन्य व्यवस्थाओं को दुरूस्त किया गया। इसके चलते कैम चार्ज बढ़ाए गए हैं। हालांकि अभी तक उन्हें डिप्टी रजिस्ट्रार का नोटिस उन्हें नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें