फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ससुर पर छेड़छाड़ और दहेज मांगने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- महिला ने शादीशुदा पुरुष से की थी आर्यसमाज मंदिर में थी शादी
विज्ञापन

- महिला का आरोप उसे नहीं पता था कि युवक पहले से शादीशुदा है
नोएडा। एक महिला ने पति, सास और ससुर के खिलाफ उत्पीड़न करने और ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। सेक्टर-11 निवासी एक महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि वह एक कंपनी में काम करती हैं। करीब तीन वर्ष पूर्व उनकी मुलाकात सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के हिंडन विहार निवासी एक युवक से हुई। कुछ दिनों बाद उसने शादी का प्रस्ताव रखा। वर्ष 2023 में दोनों की सहमति से शारीरिक संबंध बने। बाद में उसे पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। जब उसने इस बात का विरोध किया तो उसने मारपीट की।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी घर में 16 दिसंबर वर्ष 2023 को जबरन घुस गया और बहन के साथ अश्लील हरकत की। उसने धमकी देकर कहा कि यदि वह उसके साथ लिवइन में नहीं रही तो वह उसके अश्लील वीडियो वायरल कर देगा। 12 फरवरी 2024 को आर्य समाज मंदिर गाजियाबाद में दोनों ने शादी कर ली। महिला के अनुसार उसके सास, ससुर भी उसके घर रहने के लिए आ गए। उसकी सास दहेज की मांग करने लगी। पीड़िता ने कुछ रुपये ससुरालियों को दे दिए, लेकिन इसके बाद भी उत्पीड़न जारी रहा। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके ससुर ने कई बार उसके साथ छेड़छाड़ की। कोतवाली प्रभारी सुनील भारद्वाज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें