फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 81 गांवों में आईजीएल पहुंचने की किसान संगठन ने की सिफारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। शहर के 81 गांवों में जल्द आईजीएल गैस पाइपलाइन बिछाने की कवायद शुरू हो सकती है। सेक्टर-3 स्थित इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड कार्यालय में भाकियू जिलाध्यक्ष अशोक भाटी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह से मुलाकात कर यह मांग उठाई। भाटी ने कहा कि शहर के विकास में गांवों का बड़ा योगदान रहा है, लेकिन अब भी अधिकांश गांव पीएनजी सुविधा से वंचित हैं और एलपीजी सिलेंडर पर निर्भर हैं, जिससे लोगों को असुविधा होती है। उन्होंने बताया कि सेक्टरों के बीच बसे करीब 81 गांवों में गैस पाइपलाइन बिछने से समय और धन की बचत के साथ पर्यावरण को भी लाभ होगा। इस पर क्षेत्रीय प्रबंधक ने आश्वासन दिया कि जिन गांवों के पास से आईजीएल लाइन गुजर रही है, वहां आगामी महीनों में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें