ग्रेटर नोएडा। मिगसन अल्टीमो सोसाइटी के अकाउंटेंट के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस को दी तहरीर में जितेन्द्र कुमार साह ने बताया कि वह ओमिक्रॉन-3 स्थित मिगसन अल्टीमो सोसाइटी में अकाउंटेंट हैं। 21 मई की रात वो अपनी ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान फ्लैट में रहने वाला संगीत भाटी जबरन कार्यालय में घुस आया। आरोपी ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करने लगा। जब उन्होंने बचाव करने का प्रयास किया तो संगीत भाटी ने अपनी कमर से रिवॉल्वर निकालकर उनकी कनपटी पर लगा दी। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो