नोएडा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर सात दिवसीय कार्यशाला हुई। यह कार्यशाला 31 मई से 7 जून तक चलेगी। इसमें प्रदेश के 75 जनपदों के शिक्षक प्रतिभागी के रूप में जुड़ेंगे। कार्यशाला के आयोजन व संचालन का दायित्व पर्थला खंजरपुर के कंपोजिट स्कूल की सहायक अध्यापक अर्चना पांडेय करेंगी। कार्यशाला में शिक्षकों को एआई आधारित शिक्षण, स्मार्ट प्रस्तुतीकरण निर्माण, वीडियो निर्माण, डिजिटल कक्षा संचालन, मूल्यांकन, सुरक्षित एवं नैतिक एआई उपयोग और विभिन्न डिजिटल शिक्षण उपकरणों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ब्यूरो