फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मसाला छाछ में बदबू आने का आरोप, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के एक नामी रेस्टोरेंट का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उनको बदबूदार मसाला छाछ दे दी गई। साथ ही बोतल की वैधता के ऊपर एक अलग से स्टीकर लगाया हुआ था। रेस्टोरेंट के मैनेजर से उसे हटाने भी नहीं दिया। वीडियो का संज्ञान लेकर खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन वहां पर छाछ नहीं मिली। अफसरों का कहना है कि किसी की तरफ से शिकायत भी नहीं की गई है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति छाछ की बोतल दिखा रहा है। जिस पर वैधता और निर्माण के बैच लिखा हुआ है, लेकिन उसके ऊपर एक अलग से स्टीकर लगा हुआ है। जिस पर छाछ की कीमत लिखी है। वीडियो में व्यक्ति आरोप लगा रहा है कि मसाला छाछ मांगी थी, लेकिन इसमें से काफी बदबू आ रही है। शिकायत के बाद भी रेस्टोरेंट संचालक ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। वहीं वीडियो का संज्ञान लेकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट में छाछ नहीं थी। साथ ही शिकायतकर्ता भी मौके पर नहीं मिला। किसी की तरफ से लिखित शिकायत भी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें