फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: क्रिकेट मैच में विवाद, बल्लेबाज के सिर पर हेलमेट से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-142 थाना क्षेत्र के डेविल्स क्रिकेट ग्राउंड पर सोमवार को मैच के दौरान खिलाड़ियों के बीच कहासुनी हो गई। तभी गेंदबाज ने बल्लेबाज के सिर से हेलमेट निकालकर हमला कर दिया। जिसमें बल्लेबाज के सिर पर चोट आई है। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार कराने के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने बताया कि पीड़ित नवीन पारी के 18वें ओवर में वो बल्लेबाजी कर रहे थे। तभी गेंदबाज उसके पास आया। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। पीड़ित ने इसका विरोध किया। आरोप है। उसके बाद गेंदबाज ने नवीन के सिर से हेलमेट उतार लिया और बल्लेबाज के सिर पर हमला कर दिया। हेलमेट के वार से नवीन के सिर में चोट आई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें