ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-159 स्थित रेलवे लाइन पर युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दीपक कुमार (24) निवासी गाजियाबाद के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि घटना बीते रविवार की है। मौके पर निरीक्षण के दौरान पता चला है कि युवक की ट्रेन से कटकर मौत हुई है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस को शव के पास से एक मोबाइल फोन और आई-कार्ड मिला था। जिसके आधार पर मृतक की पहचान दीपक कुमार के रूप में हुई है। पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करा परिजन को सौंपा है। परिजन ने मामले में कोई शिकायत नहीं की है। युवक सेक्टर-142 के पास एक कंपनी में काम करता था। ब्यूरो