ग्रेटर नोएडा। मलकपुर गोल चक्कर पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने मामले में मृतक के परिजन के तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। दिल्ली निवासी पंकज दुबे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता सतीश चंद्र दुबे सोमवार की दोपहर अपनी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिता की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस की ओर से इस बात की जांच की जा रही है कि बाइक सवार ने हेलमेट लगाया था कि नहीं। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि तहीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो