महिला आर्मी अफसर ने लगाया लिफ्ट में अभद्रता का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र की एक सोसाइटी की महिला ने लिफ्ट में सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला आर्मी अफसर है। आरोप है कि आरोपी ने अपमानजनक भाषा और सार्वजनिक रूप से बेइज्जत किया है। महिला ने बीटा-2 कोतवाली में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शिकायत पर जांच करने का दावा कर रही है।
शहर की एडब्ल्यूएचओ सोसाइटी में रहने वाली महिला आर्मी अफसर ने पुलिस को शिकायत दी है कि 21 अगस्त को दोपहर करीब 2:24 बजे वो अपने पति के साथ टावर-4 टी की लिफ्ट के पास पहुंची। लिफ्ट खुली तो उसमें एक सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल मौजूद थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने बिना बात गाली-गलौज और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। शिकायत में आरोप है कि घटना के समय उनके पति और सुरक्षा गार्ड समेत अन्य लोग भी मौजूद थे। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर सीसीटीवी फुटेज जब्त करने के साथ आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। बीटा-2 कोतवाली के प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि शिकायत पर जांच की जा रही है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।