फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रक-ट्रैक्टर बने काल, दो की मौत... कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत, ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार ने तोड़ा दम
विज्ञापन

- रफ्तार ने ली दो लोगों की जान,
चार अलग-अलग सड़क हादसे, दो लोगों की मौत और एक गंभीर घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। फेज-2 थाना क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक और ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की जान चली गई। वहीं सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सेक्टर-10 लालबत्ती के पास टैक्सी की टक्कर से एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसों के बाद ट्रक और ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार फेज-2 थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला चरणदास निवासी शिव कुमार पंडित का बेटा सुगन पंडित बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे अपने चचेरे भाई शिवानंद पंडित के साथ स्कूटी से नगला से भंगेल की तरफ जा रहा था। भूड़ा तिराहे के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में सुगन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवानंद के पैर में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन

इसी थाना क्षेत्र में अलीगढ़ के खैर क्षेत्र निवासी शमसुद्दीन (40) आठ नवंबर को दोपहर करीब दो बजे मोटरसाइकिल से सेक्टर-92 रेड लाइट से गेझा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शमसुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर : गाजियाबाद के भौपुरा निवासी शालिनी सैनी के अनुसार, 13 नवंबर को उनके पति राहुल सैनी मोटरसाइकिल से ग्रेटर नोएडा जा रहे थे। इसी दौरान सेक्टर-39 थाना पुलिस के अंतर्गत एक्सप्रेसवे पर दिल्ली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राहुल सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव निवासी अनुज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, शुक्रवार की शाम करीब साढ़े चार बजे वह अपनी होंडा एलीवेट कार से घर लौट रहे थे। सेक्टर-10 लालबत्ती से मुड़ते समय पीछे से आ रही टैक्सी ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। एडीसीपी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन चालकों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें