फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाइक सवार को टक्कर मारकर वाहन चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद )। सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार योगेश पटनी को टक्कर मार दी। इस हादसे में योगेश गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।सेक्टर-34 निवासी योगेश को राहगीरों ने सुरभि अस्पताल पहुंचाया। वहां से उन्हें सेक्टर-71 के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां वे वेंटिलेटर पर हैं। योगेश सोमवार को सिटी सेंटर से अपने घर लौट रहे थे। सुरभि अस्पताल के सामने नाले के पुल के पास यह घटना हुई। उनकी पत्नी शानू पटनी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी उमेश चंद्र नैथानी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी वाहन और चालक की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें