फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किसानों ने धरनास्थल की गोवर्धन पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी।
विज्ञापन

जेवर के दयानतपुर गांव में मंगलवार को किसानों ने धरनास्थल पर ही गोवर्धन पूजा की। किसान बुधवार को भैया दूज का त्योहार भी धरना स्थल पर ही मनाएंगे। यमुना एक्सप्रेस-वे के हाईवे का सात प्रतिशत आवासीय प्लाट की मांग को लेकर किसान तीन महीने से अधिक दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान संघर्ष समिति के बैनर तले धरना पर बैठे किसान यमुना एक्सप्रेस-वे के हाईवे का 7 प्रतिशत आवासीय प्लाॅट, 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा और 60 मीटर सर्विस रोड से प्रभावित आबादी के बदले आबादी दिए जाने की मांग कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी, तब धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस धरने में राकेश कुमार, वीरपाल, नेकराम, मान सिंह, राजेंद्र सिंह, ओमवीर, सुधीर और चरन सिंह सहित अन्य किसान मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें