फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बंद घरों और पीजी में चोरी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- दो लैपटॉप और चोरी की बाइक बरामद, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोेएडा। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने सेक्टर-27 स्थित तिकोनिया पार्क के पास से एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी के दो लैपटॉप, 1500 रुपये और चोरी की बाइक बरामद हुई है। आरोपी बंद घरों और पीजी में चोरी करने के साथ ही बाइक भी चुराता था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की देर रात पुलिस टीम अट्टा चौकी क्षेत्र में तिकोनिया पार्क के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रेजिडेंसी चौराहे की तरफ से बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आ रहा युवक पुलिस को देखकर बाइक मोड़कर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। आरोपी की पहचान अंकित भाटी (30) के रूप में हुई है। वह मूलरूप से मेरठ का रहने वाला है और वर्तमान में सर्फाबाद में रह रहा था। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध तमंचा, कारतूस, दो लैपटॉप और 1500 रुपये बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक, बरामद बाइक कैलाश अस्पताल के पास एचडीएफसी बैंक के सामने से चोरी की गई थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने 24 सितंबर को सेक्टर-20 क्षेत्र के एक घर से लैपटॉप, मोबाइल और अन्य सामान चोरी किया था। आरोपी पहले भी जेल जा चुका है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें