फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पार्क से घर लौट रही महिला की सोने की चेन झपटी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-40 में बाइक सवार दो बदमाशों ने घर लौट रही महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। मामले में कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। सेक्टर-40 के ए ब्लॉक निवासी दीपिका शर्मा 4 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे सेंट्रल पार्क से पैदल घर जा रही थीं। वह मकान नंबर बी-105 के सामने पहुंचीं, तभी पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने उनके गले से चेन खींच ली। एसीपी प्रवीण सिंह ने बताया कि पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें