फलैदा से जेवर जाने वाला मार्ग जर्जर हालत में है। संवाद
यमुना सिटी (संवाद)।
फलैदा से जेवर जाने वाली सड़क के हालात जर्जर होने और जगह-जगह पानी भरने के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात का पानी गड्ढों में भर जाने के कारण कीचड़ हो जाता है जिससे राहगीरों को आवागमन करने में दिक्कत हो रही है। दो पहिया वाहन चालकों को पानी और कीचड़ सरे बचकर निकलना पड़ता है जिससे उन्हें किसी भी हादसे का सामना न करना पड़े। जेवर से आवागमन करने का ग्रामीणों के लिए यह प्रमुख मार्ग है।