नोएडा। सेक्टर-22 स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के पास खड़ी बाइक चोरी हो गई। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-24 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में रमेश पाठक ने बताया कि उनकी बाइक 19 सितंबर 2026 को सेक्टर-22 स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के पास खड़ी थी। कुछ देर बाद वापस लौटने पर बाइक वहां नहीं मिली। उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। थाना प्रभारी उमेश चंद्र नैथानी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।