ग्रेटर नोएडा। अल्फा-2 मार्केट में एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया। पीड़ित ने अपने ही कार्यालय के मैनेजर पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया हैं। बीटा-2 थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अल्फा-2 वाल्मीकि कुमार साहनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 4 अक्तूबर की शाम अल्फा-2 मार्केट में विवेक रंजन ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपी कार्यालय में मैनेजर था। उसकी महत्वपूर्ण बिजनेस डेटा, व्हाट्सऐप पूछताछ व लीड्स तक पहुंच थी। कार्यालय की जांच में ये सब गायब मिले। आरोपी कार्यालय के खर्च के लिए रखी करीब 20 से 25 हजार रुपये की नकदी भी ले गया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो