फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पांच लोगों से 35 लाख रुपये की साइबर ठगी, शेयर ट्रेडिंग से नौकरी तक का झांसा

विज्ञापन
विज्ञापन
- एपीके फाइल डाउनलोड कराकर खाता किया खाली, टेलीग्राम और वाट्सएप ग्रुप के जरिये भी फंसाया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने, मोबाइल पर एपीके फाइल डाउनलोड कराने और निजी कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने पांच लोगों से 35 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
सेक्टर-20 निवासी एक इंजीनियर को एक व्यक्ति ने शेयर बाजार का विशेषज्ञ बनकर संपर्क किया। आरोपी ने शुरुआत में टास्क पूरे करवाए और बदले में उनके बैंक खाते में रकम भेजकर विश्वास जीत लिया। इसके बाद निवेश पर दोगुना मुनाफा कमाने का लालच दिया। आरोपी ने एक एप पर पंजीकरण कराकर छह अप्रैल तक उनसे 10 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। रकम निकालने का प्रयास करने पर ठगों ने टैक्स के नाम पर और पैसे मांगे। रकम नहीं देने पर खाता फ्रीज करने की धमकी दी और बाद में संपर्क बंद कर दिया।
विज्ञापन

सेक्टर-27 निवासी युवक को भी टेलीग्राम पर टास्क पूरे कराने के बाद निवेश के नाम पर रकम जमा करने के लिए कहा गया। आरोपियों ने चार अप्रैल 2025 तक उनसे छह लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। रकम वापस मांगने पर ठगी का पता चला।
इसी तरह सेक्टर-20 निवासी सचिन को अगस्त 2025 में वाट्सएप ग्रुप में जोडक़र 20 प्रतिशत तक मुनाफे का लालच दिया गया। आरोपियों ने उनसे आठ लाख रुपये ऐंठ लिए।
ग्रेटर नोएडा निवासी युवक को सितंबर 2025 में एक व्यक्ति ने बैंककर्मी बनकर फोन किया। आरोपी ने क्रेडिट कार्ड बनवाने के बहाने उनके मोबाइल पर एपीके फाइल डाउनलोड करा दी। इसके बाद मोबाइल को हैक कर बैंक खाते से पांच लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

सेक्टर-77 निवासी एक शख्स अगस्त 2025 में इंटरनेट मीडिया पर नौकरी तलाश रहे थे। इसी दौरान ठगों ने इंडीहब्स कंपनी का कर्मचारी बनकर उनसे संपर्क किया। नौकरी दिलाने की प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर 19 अगस्त 2025 तक छह लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। डीसीपी साइबर प्रीति यादव ने बताया कि इन मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें