फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शराब पीने के दौरान दिया धक्का, मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब पीने के दौरान दिया धक्का, मजदूर की मौत- धक्का देने के आरोपी पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी, शाहपुर गांव की घटना
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-126 थाना क्षेत्र में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक शख्स ने मजदूर को तेज धक्का दे दिया। इससे उसका सिर पत्थर से टकरा गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

फेज टू में रहने वाले शिशुपाल और टीटू दोनों मजदूरी का काम करते हैं। बुधवार रात शिशुपाल और टीटू एक साथ शराब पी रहे थे। इसी दौरान टीटू के रिक्शे को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि नशे की हालत में टीटू ने शिशुपाल को धक्का दे दिया। धक्का लगने से वह जमीन पर गिर पड़ा और उसका सिर पास में पड़े पत्थर से टकरा गया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिशुपाल को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई सत्यपाल की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-126 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक शिशुपाल (35) पुत्र मक्खन नोएडा के सेक्टर-87, फेज-2 में किराये पर रहकर मजदूरी करता था। एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें