ग्रेटर नोएडा। आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा मजबूत करने हेतु बैठकें कीं। कासना, ईकोटेक-1 व सेंट्रल नोएडा के उद्योगपति व कंपनी प्रतिनिधि इनमें शामिल हुए। एसीपी-3 डॉ. रवि शंकर ने कासना व ईकोटेक-1 में, और डीसीपी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह के निर्देशन में एसीपी-3 राजीव कुमार गुप्ता ने सेंट्रल नोएडा में बैठकें कीं। बैठकों में सीसीटीवी चालू रखने, सुरक्षा कर्मियों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल देने और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। कानून-व्यवस्था, रात्रिकालीन गश्त और यातायात व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। एसीपी-3 ने औद्योगिक क्षेत्रों में पैदल गश्त व सघन पेट्रोलिंग कर संदिग्धों की जांच की। स्थानीय लोगों से सुरक्षा में सहयोग मांगा गया। आपात स्थिति में डायल-112 पर सूचना देने को भी जागरूक किया।