रबूपुरा से कार्गो मार्ग पर उड़ती धूल। संवाद
फोटो -
- दोपहिया वाहन चालकों को हादसों का खतरा, पैदल चलना भी मुश्किल
यमुना सिटी (संवाद)। जेवर क्षेत्र में जर्जर सड़कों से उड़ रही धूल लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। रबूपुरा से कार्गो मार्ग, तिरथली से नगला हुकुम सिंह तक की सड़क और दनकौर-बिलासपुर मार्ग की हालत खराब है। वाहनों के गुजरने पर धूल का गुबार उठता है, जिससे राहगीरों को सांस लेने और वाहन चालकों को सामने देखने में परेशानी होती है। आंखों में धूल जाने से हादसों का खतरा बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों ने सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है।