दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के बिसरख मोड़ के पास तिरुपति एन्क्लेव कॉलोनी में सैनटरी की दुकान पर छापा मारकर प्लास्टिक के 227 नकली पाइप बरामद किए गए हैं। जिन पर सुप्रीम का नकली मार्का लगा हुआ है। कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि दिल्ली के न्यू अशोक नगर वसुंधरा एन्क्लेव में दीवान सिंह परिवार के साथ रहते हैं। और वह क्यूआइक आईपी कंपनी में अधिकृत प्रतिनिधि है। कंपनी के नकली और असली उत्पादों की पहचान करने के लिए अधिकार प्राप्त हैं। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में सुप्रीम इंडस्ट्रीज लिमिटेड के रजिस्टर मार्का सुप्रीम के नाम से नकली व सीपी वीसी पाइप भेजा जा रहा है। जिससे कंपनी की छवि खराब हो रही है। कंपनी की टीम ने पुलिस के साथ बिसरख मोड़ के समीप तिरुपति एन्क्लेव कॉलोनी में दीपचंद उर्फ भीमा के दुकान पर छापा मारा। जहां पर अलग-अलग साइज के 227 पाइप मिले। इस मामले में दुकानदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।