फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किसान की हत्या के पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रबूपुरा।
रुस्तमपुर गांव के पास खेत में गांव मेहंदीपुर बांगर निवासी किसान इस्माइल की निर्मम हत्या के 5 दिन बाद भी पुलिस अब तक अपराधियों का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं, लेकिन 5 दिन बीत जाने के बाद भी हत्यारों का कोई पता नहीं चल सका है। मृतक किसान के बेटे ने बताया कि शनिवार की रात करीब 11 बजे वह अपने पिता को खाना खिलाकर गया था। आशंका है कि इसी दौरान धान चोरी करने का विरोध करने पर अज्ञात अपराधियों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उनकी निर्मम हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर एसीपी राजीव कुमार सिसोदिया ने मौके पर पहुंचकर जल्द ही हत्याकांड का खुलासा करने का आश्वासन दिया था। लेकिन 5 दिन बीतने के बाद भी हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि हत्याकांड का खुलासा करने के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं, जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें