फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अलग-अलग इलाकों से ई-रिक्शा, स्कूटी और चार बाइक चोरी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नोएडा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरों ने एक ई-रिक्शा, तीन स्कूटी और दो बाइक चोरी कर लीं। सभी मामलों में पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरों ने पार्क के बाहर, बाजार, घर और जनता फ्लैट के पास खड़े वाहनों को निशाना बनाया।

सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में सबसे अधिक तीन वाहन चोरी हुए। गढ़ी चौखंडी निवासी विपिन कुमार पाल की ई-रिक्शा 24 अगस्त की रात एफएनजी कट स्थित जनता फ्लैट के सामने से चोरी हो गई। वह ई-रिक्शा खड़ी कर सवारी बुलाने गए थे। लौटे तो वाहन गायब मिला। इसी थाना क्षेत्र के सेक्टर-119 में एक नवंबर की रात आम्रपाली सोसाइटी से सिद्धार्थ गुप्ता की स्कूटी चोरी हो गई। वहीं, सेक्टर-73 में 15 अक्तूबर की रात घर के बाहर खड़ी रवि कुमार की इलेक्ट्रिक स्कूटी भी चोर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में सेक्टर-62 स्थित बड़ा डी पार्क के गेट के बाहर से एक अक्तूबर को हरिओम की बाइक चोरी हो गई। सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में सेक्टर-44 सोम बाजार के पास से 19 अक्तूबर की रात सोनू कुमार की बाइक चोरी हुई। वहीं, फेज-3 थाना क्षेत्र के ओम सिटी बलवंत नगर पुस्ता रोड पर बृहस्पतिवार की रात घर के बाहर खड़ी छांगुर भारती की बाइक चोरी हो गई। एडीसीपी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर वाहनों की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें