फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पार्क में टहल रहे युवक से बदमाशों ने छीना मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। फेज-3 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-71 में पार्क के पास टहल रहे एक व्यक्ति से मोबाइल छिनैती की घटना हुई। पीड़ित के पिता ने फेज-3 थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दी शिकायत में बिजेंद्र कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ सेक्टर-71 स्थित शिव शक्ति अपार्टमेंट में रहते हैं। उनका बेटा सोमवार रात करीब 9 बजे अपार्टमेंट के नजदीक स्थित पार्क में टहल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने बेटे के हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गए। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें