फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विशेष बच्चों को शिक्षा, खेल और थेरेपी से आत्मनिर्भर बनाने की पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए रोजा याकूबपुर में मास्टरमाइंड स्पेशल स्कूल, स्पोर्ट्स अकाडमी व थेरेपी सेंटर शुरू किया गया है। सेंटर में 2 से 16 वर्ष तक के ऑटिज्म, डाउन सिंड्रोम, सेरेब्रल पाल्सी समेत अन्य विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को उनकी जरूरत के अनुसार शिक्षा, खेल और विभिन्न थेरेपी की सुविधा मिलेगी। सेंटर का उद्घाटन भारतीय किसान यूनियन मंच के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद यादव ने किया। इस दौरान इंस्पेक्टर विजय सिंह, एमपी यादव, सोनू यादव, रविंद्र यादव, ललित गुर्जर, संदीप नागर, फौजी साहब, वरुण यादव, प्रिंस यादव, जगत यादव, नवीन नागर, राहुल यादव और मोहित यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सेंटर की संस्थापक रंजीता सिंह ने बताया कि बच्चों की सीखने की क्षमता, संचार कौशल, व्यवहार, आत्मनिर्भरता और सामाजिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें