फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किशोरी समेत परिवार से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। एफएनजी रोड पर कार को ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद में एक परिवार के साथ मारपीट और गाली गलौज का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू सोसाइटी निवासी रुद्राक्ष श्रीवास्तव के मुताबिक रविवार को वह अपनी बहन और भाई आयुष के साथ कार से सेक्टर-116 जा रहे थे। एफएनजी रोड पर ओवरटेक को लेकर नोएडा नंबर की कार सवार लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों ने कार रुकवाकर गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों के साथ मारपीट की गई। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस कार नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन



कार खरीदने की बात कह टेस्ट ड्राइव पर निकला, वाहन लेकर भागा
नोएडा। सेक्टर-72 के पास कार बेचने के लिए खड़े एक व्यक्ति को कथित खरीदार ने टेस्ट ड्राइव के नाम पर चूना लगा दिया। कार देखने पहुंचे व्यक्ति ने टेस्ट ड्राइव की बात कहकर वाहन लिया और कुछ दूर जाने के बाद चालक को झांसा देकर कार लेकर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-113 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। सर्फाबाद निवासी प्रभाकर पांडेय ने बताया कि उन्होंने अपनी कार सेक्टर-72 के पास मदर डेयरी के सामने खड़ी कर रखी थी। रविवार शाम करीब पांच बजे एक व्यक्ति उनके पास आया और कार खरीदने की इच्छा जताई। बातचीत के बाद वह टेस्ट ड्राइव के लिए कार लेकर निकल गया। पीड़ित ने पीछा किया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें