नोएडा। सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में 4 जुलाई को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार युवक रवि कुमार की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई अतुल कुमार ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, अतुल और रवि कुमार दिल्ली के बदरपुर में रहते थे और नौकरी करते थे। चार जुलाई की शाम, वे बाइक से कन्नौज के लिए निकले थे। सेक्टर-63 के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सेक्टर 63 थाना प्रभारी अमित काकरान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही थी। ब्यूरो