फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सलारपुर अंडरपास के पास मिले गोवंश के अवशेष

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। यमुना एक्सप्रेसवे के सलारपुर अंडरपास के पास मंगलवार को गोवंश के अवशेष मिलने पर गोसेवकों ने जमकर हंगामा किया, जिससे कुछ देर यातायात बाधित रहा। गोरक्षा दल के प्रमुख त्रिलोक नागर ने बताया कि चपरगढ़ गांव निवासी एक व्यक्ति की गाय कई दिनों से लापता थी। उसकी तलाश के दौरान यमुना विकास प्राधिकरण के सेक्टर-18 स्थित झाड़ियों और सीवर के अंदर गोवंश के अवशेष मिले। आरोप है कि अज्ञात लोगों ने प्रतिबंधित पशुओं की हत्या कर अवशेष फेंके हैं। नाराज गोसेवकों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। दनकौर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चौहान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें