फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खुली नालियों में बढ़ती गंदगी, आता मानसून, बढ़ा रहा जलभराव की चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
-पार्श्वनाथ प्रेस्टीज, एटीएस जैसी सोसाइटियों के निवासी परेशान, कई बार शिकायत भी नाकाम
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर 93ए स्थित पार्श्वनाथ प्रेस्टीज सोसाइटी से लेकर एटीएस से गुजरने वाली खुली नालियों से लोग परेशान हैं। निवासियों का आरोप है कि न तो नालियों को ढका जा रहा है और न ही उसे साफ किया जा रहा है। दूसरी तरफ मानसून आ चुका है, ऐसे में जलभराव की चिंता बढ़ गई है।

सेक्टर 93ए स्थित पार्श्वनाथ प्रेस्टीज सोसाइटी के एओए अध्यक्ष रजनीश नंदन ने बताया कि उन्होंने पिछले डेढ़ साल से खुली नालियों के जाम होने और मानसून के दौरान होने वाले जलभराव को लेकर सांसद डॉ. महेश शर्मा से मुलाकात कर शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि नोएडा प्राधिकरण की उदासीनता के कारण यहां खुली नालियों के चलते कभी भी हादसे का डर बना हुआ है। कई बार नाले के निर्माण, उसे ढकने के लिए प्राधिकरण के अधिकारियों से आग्रह किया गया है, लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया। अब लोग खुली नालियों के चलते उठने वाली दुर्गंध, होने वाली गंदगी और तेजी से पनपते मच्छरों के आतंक से परेशान हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा मानसून भी आ चुका है, अभी कई कई दिन ऐसे भी गुजरेंगे, जब लगातार बारिश होगी। ऐसे में जलभराव की समस्या भी आएगी। यह समस्या सिर्फ एक सोसाइटी तक सीमित नहीं है, बल्कि पार्श्वनाथ प्रेस्टीज से होते हुए एटीएस व आगे की अन्य सोसाइटियां भी शामिल हैं, जहां से वह नालियां गुजरती हैं।

सोसाइटी के बगल से गुजरी नालियों को प्राधिकरण ने जस का तस छोड़ दिया है। वह न तो बनवाते हैं न उसे ढक रहे हैं, इससे जलभराव की समस्या बढ़ेगी। -रजनीश नंदन, एओए अध्यक्ष, पार्श्वनाथ प्रेस्टीज सोसाइटी
विज्ञापन


हमने प्राधिकरण के अधिकारियों से मांग की है कि खुली नालियों को ढकना चाहिए, वह जाम हो चुकी हैं, मानसून आ चुका है, ऐसे में जलभराव की समस्या बढ़ेगी। -अजय दुबे, एओए उपाध्यक्ष. पार्श्वनाथ प्रेस्टीज सोसाइटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें