फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ठक-ठक गिरोह ने तीन गाड़ियों के शीशे तोड़ चोरी किया सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-39 थानाक्षेत्र में ठक-ठक गिरोह ने तीन गाड़ियों के शीशे तोड़कर लैपटॉप और बैग चोरी कर लिए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की शिनाख्त करने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरों की सहायता ले रही है। सेक्टर-137 की स्थित सोसाइटी के निवासी राहुल सिंह ने बताया कि वह चार मई को शाम के समय सेक्टर-104 स्थित रेस्तरां में कार से खाना खाने गए थे। वापस लौटने पर कार का शीशा टूटा मिला और अंदर रखा लैपटॉप और सामान गायब था। साथ ही पास खड़ी दो गाड़ियों के शीशे भी टूटे मिले। उनके अंदर से भी सामान गायब था। सभी ने थाने में इसकी शिकायत दी है। थाना प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें