फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डोमिनेटर्स व द प्रिडेटर्स फाइनल में पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-46 में एएपीसी कॉरपोरेट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच शनिवार को खेला गया। जिसमें डोमिनेटर्स टीम व द प्रिडेटर्स टीम ने फाइनल में जगह पक्की की। पहले मैच में द प्रिडेटर्स ने इनविंसिबल्स को 20 रन से हराया। द प्रिडेटर्स टीम ने 10 ओवर में चार विकेट खोकर 116 रन का लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में इनविंसिबल्स चार विकेट खोकर 96 रन ही बना सकी। 75 रन बनाने और दो विकेट हासिल करने वाले गौरव चतुर्वेदी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में डोमिनेटर्स ने बिग कैट क्लब को 36 रन से हराया। पहले बैटिंग करते हुए डोमिनेटर्स ने दो विकेट खोकर 120 रन बनाए। जवाब में बिग कैट क्लब चार विकेट पर 84 रन ही बना सकी। 70 रन बनाने वाले कुनाल मैन ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें