फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पत्नी और ससुरालीजनों पर हमले और धमकी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर धोखाधड़ी, मानसिक प्रताड़ना और जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। अविनाश के मुताबिक 4 नवंबर 2022 को बिना दहेज विवाह हुआ था। लेकिन पत्नी कंचन और ससुराल पक्ष ने आर्थिक लाभ के उद्देश्य से तथ्य छिपाकर शादी की। विवाह के दौरान ही परिजनों ने गाली-गलौज की। बाद में विवाद बढ़ा तो 19 अप्रैल 2025 को रबिन और अन्य परिजनों ने थाने में ही जानलेवा हमला कर मारपीट की।
विज्ञापन

अविनाश का दावा है कि पत्नी आत्महत्या कर फंसाने की धमकी देती रही। 9 फरवरी 2025 को उसने कहा कि वह जान देकर आरोपी बना देगी। 31 अक्तूबर 2025 को सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क में अविनाश पर तमंचा तानकर फायर किया गया, लेकिन वह बच गया। पीड़ित का कहना है कि आरोपी लगातार पीछा करते हैं, रोकते हैं, धमकाते हैं। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें