फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मेहनत से लिखी सफलता की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेहनत से लिखी सफलता की कहानी
विज्ञापन

- शहर के कई छात्रों ने 10 वीं की परीक्षा में किया बेहतर प्रदर्शन, 99,8 प्रतिशत तक प्राप्त किए अंक
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की 10वीं बोर्ड परीक्षा में नोएडा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर शहर का नाम रोशन किया है। कुछ स्कूलों का रिजल्ट भी 100 प्रतिशत रहा है। सेक्टर गामा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के अर्जुन धर के 99.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के अरमान मित्तल व त्रिशर दास और दिल्ली पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा वेस्ट की श्रेयाशी झा और सेक्टर- 132 दिल्ली पब्लिक स्कूल जीबीएन के लक्ष्य ने 99.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की स्तुति श्री, दिल्ली पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक अन्य अनन्या जैन और राम ईश इंटरनेशनल स्कूल के आयुष कुमार ने 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इसके अलावा एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के चार अन्य विद्यार्थियों ने 99.2 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल की उपलब्धियों में इजाफा किया है।

एपीजे स्कूल की हर्षिता मित्तल ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि इसी स्कूल के अनमोल तिवारी ने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वहीं, महामाया बालिका इंटर कॉलेज की अदिति यादव ने 99 प्रतिशत अंक लाकर यह साबित कर दिया कि सरकारी विद्यालयों के छात्र भी किसी से कम नहीं हैं। बीटा वन स्थित रेयान इंटरनेशनल स्कूल के स्वर्णिमा सिंह के 98.2 प्रतिशत अंक आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर खुशी जताई है। शिक्षकों का कहना है कि यह उपलब्धि निरंतर अभ्यास, आत्मविश्वास और सही मार्गदर्शन का परिणाम है। छात्रों ने भी अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया। जिले में करीब 200 स्कूल हैं। कई स्कूल ऐसे हैं, जिनका रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा है। उत्तराखंड पब्लिक के चेयरमैन हरीश पपने ने कहा कि उनके स्कूल का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा है।


जिले का पिछले कुछ सालों का रिजल्ट
2025- 90.75
2024- 91.72
2023- 93.70
2022- 96.31
2021- 99.80
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें