फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिजली है, लेकिन राहत नहीं... लो वोल्टेज से जूझ रही रॉयल रेजीडेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
- वोल्टेज कम होने के कारण घरों में लगे पंखे भी नहीं चल पा रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। भीषण गर्मी के बीच रोजा जलालपुर स्थित रॉयल रेजीडेंसी सोसाइटी के निवासी लो वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं। हालात ऐसे हैं कि घरों में लगे पंखे भी पूरी रफ्तार से नहीं चल पा रहे हैं, जिससे लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोसाइटी निवासी संतोष तिवारी ने बताया कि पिछले कुछ समय से लगातार कम वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। बिजली की सप्लाई तो मिल रही है, लेकिन वोल्टेज सामान्य स्तर तक नहीं पहुंचने के कारण पंखे धीमी गति से चलते हैं और कई घरेलू बिजली उपकरण भी ठीक से काम नहीं कर पाते।
निवासियों का कहना है कि गर्मी के इस मौसम में लो वोल्टेज ने उनकी परेशानियां कई गुना बढ़ा दी हैं। दिन-रात उमस और गर्मी के बीच राहत देने वाले पंखे भी जवाब दे रहे हैं, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। सोसाइटी के लोगों ने संबंधित बिजली विभाग से जल्द से जल्द समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते लो वोल्टेज की समस्या दूर नहीं की गई तो आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है।
विज्ञापन


- लो वोल्टेज की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। बिजली विभाग को जल्द जांच कर स्थायी समाधान करना चाहिए, जिससे लोगों को राहत मिल सके। -दीपक मौर्य

- कम वोल्टेज के कारण पंखे और अन्य बिजली उपकरण सही से काम नहीं कर रहे हैं। गर्मी में यह समस्या लोगों के लिए काफी परेशान करने वाली है। -आर. के. कुशवाहा
विज्ञापन


- रात के समय लो वोल्टेज की वजह से सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। बच्चों और बुजुर्गों को गर्मी में सोना पड़ता है। लो वोल्टेज की वजह से सही से फंखे भी नहीं चल रहे हैं। -सरोज पांडेय

- सोसाइटी के सभी निवासी चाहते हैं कि बिजली विभाग जल्द कार्रवाई करे और सामान्य वोल्टेज की नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करे। -मनितोष चौबे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें