नोएडा। गाली गलौज और मारपीट करने के मामले में कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने छह नामजद समेत दस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उपनिरीक्षक राममेहर सिंह ने शिकायत की है कि बरौला गांव के गली नंबर चार में ब्रजेश, बबलू, मनीष, अनुजर, सौरभ, अंशु और चार से पांच अज्ञात लोग ट्रैक्टर और पिकअप को लेकर आपस में गाली गलौज और मारपीट कर रहे थे। इसके कारण यातायात बुरी तरह से बाधित हुआ और उधर से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जब पुलिस ने रोकना चाहा तब भी नहीं माने। इस मामले की जांच पुलिस कर रही है। ब्यूरो