नोएडा। कोतवाली एक्सप्रेसवे क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर कार सवारों ने गाली गलौज कर डिलिवरी ब्वॉय को जबरन गाड़ी में बैठा लिया और उसके साथ मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। याकूबपुर गांव निवासी शेखर ने पुलिस से शिकायत की है कि 21 मई की रात साढ़े दस बजे ऑर्डर के लिए वाजिदपुर गांव के गली नंबर दो में खड़ा था। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की सफेद रंग की कार उसके पास आई। कार से उतरकर एक युवक डिलिवरी ब्वॉय के नजदीक आया और गाली गलौज कर उसके साथ मारपीट करने लगा। विरोध करने पर उसने कार के अंदर बैठे दूसरे साथी की मदद से जबरन गाड़ी के अंदर बैठा लिया और मारपीट की। एसीपी राकेश प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो