फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रेहड़ी लगाने के विवाद में पिता-पुत्र के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-24 क्षेत्र में रेहड़ी लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट होने का मामला सामने आया है। गढ़ी चौखंडी निवासी विकास चंद्र ने पुलिस से शिकायत की है कि वह सेक्टर-34 स्थित नाले के पास रेहड़ी लगाते हैं। आरोप है कि पड़ोस में रेहड़ी लगाने वाले धीरज गुप्ता और नीरज गुप्ता उनसे रंजिश मानते हैं। वह अक्सर रेहड़ी लगाने का विरोध करते रहते हैं। पीड़ित के मुताबिक, 15 जून को आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें